RRB NTPC UG Admit Card 2025
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट लेवल भर्ती सीबीटी 1 परीक्षा की शुरुआत 29 जून से होने जा रही है। जिन भी उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए आवेदन किया था उनके लिए एडमिट कार्ड (RRB NTPC UG Admit Card 2025) आज यानी 26 जून 2025 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जा सकता हैं।
एडमिट कार्ड जारी होते ही आरआरबी चंडीगढ़ की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in जारी किये जायेंगे जहां से आप इसे डाउनलोड कर पाएंगे। इसके साथ ही इस पेज पर भी एडमिट कार्ड का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करवा दिया गया है जिस पर क्लिक करके आप सीधे हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।
परीक्षा तिथि एवं शिफ्ट
आरआरबी की ओर से एनटीपीसी यूजी लेवल की परीक्षा का आयोजन 29 जून से 21 जुलाई 2025 तक करवाया जायेगा। एग्जाम प्रतिदिन 3 शिफ्ट में संपन्न होगी। पहली शिफ्ट की परीक्षा सुबह 9 बजे से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट की परीक्षा दोपहर 12:45 से 2:15 बजे तक एवं तीसरी शिफ्ट की परीक्षा शाम 4:30 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी।
यह विडियो भी देखें
इन स्टेप्स से डाउनलोड कर पाएंगे एडमिट कार्ड
- आरआरबी यूजी एडमिट कार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाना होगा।
- वेबसाइट के होम पेज पर आपको एडमिट कार्ड से संबंधित लिंक पर क्लिक करना है।
- इसके बाद आपको लॉग इन क्रेडेंशियल (रजिस्ट्रेशन नंबर, पासवर्ड/ डेट एवं बर्थ) दर्ज करके सब्मिट करना होगा।
- अब स्क्रीन पर एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।
- इसके बाद आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकते हैं।

CBT-1 एग्जाम पैटर्न यहां से करें चेक
आरआरबी एनटीपीसी अंडर ग्रेजुएट भर्ती कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT I) की परीक्षा में बउम्मीदवारों से बहुविकल्पीय प्रकार के कुल 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रश्न पत्र में जनरल अवेयरनेस विषय से 40 सवाल, मैथमेटिक्स से 30 प्रश्न और जनरल इंटेलिजेंस एवं रीजनिंग विषय से 30 सवाल पूछे जायेंगे। प्रश्न पत्र हल करने के लिए उम्मीदवारों को डेढ़ घंटा यानी कि 90 मिनट का समय दिया जायेगा।
सीबीटी 1 एग्जाम में माइनस मार्किंग का प्रावधान भी है। ऐसे में अगर आपको किसी प्रश्न का उत्तर नहीं मालूम है तो तुक्का लगाने से बचें। प्रत्येक गलत उत्तर देने पर 1/3 अंक की कटौती की जाएगी।
